आज दिनांक 27-8-2025 दिन बुधवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर माँ चंडी थान, आदर्श कॉलोनी, तेलीडीह, चास नगर, बोकारो में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के बोकारो कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार महतो उपस्थित हुए। भक्तजनों को संबोधित करते हुए अशोक कुमार महतो ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धूम धाम से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सुग्रीव यादव,कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र हरि, पुजारी राजु मिश्रा, राम कुमार वर्मा, अजय पासवान, जनार्दन सिंह, लेदु महतो, अजय यादव, विजय यादव, गायत्री देवी महतो, सीता देवी, दुर्गा देवी सहित सैकड़ों भक्त गण उपस्थित थे।
