मेष राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होगा, परन्तु आप दोस्तों पर धन खर्च भी करेंगे। दूर रहने वाले करीबियों से आपको शुभ समाचार मिलेगा, यात्रा या घूमने जाने की भी सम्भावना बन रही है। वैवाहिक पुरुषों को आज पत्नी का प्यार मिलेगा।
उपाय :- आज आप शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करें।
भाग्यांक :- 4
शुभ रंग :- हरा
वृष राशि
धन लाभ के आसार बन रहे हैं, घर में सुख शांति वापिस आती हुई दिख रही है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का भी शुभ संकेत मिल रहा है। सेहत में सुधार होगा परन्तु किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी।
उपाय :- आज आप हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
भाग्यांक :- 5
शुभ रंग :- नारंगी
मिथुन राशि
आज आप क़ानूनी मामलो में सावधानी बरतें और अपनी खर्च पर भी काबू रखें। आपका अपने किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है, कोशिश करें की आपकी वाणी पर आपका संयम हो। आज आपको सर में दर्द की शिकायत हो सकती है, अगर हो सके तो थोड़ी देर हनुमान चालीसा सुने।
उपाय :- आज आप पानी में गुलाब जल डालकर नहाये।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- सफेद
कर्क राशि
आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रमोशन का भी योग बन रहा है और जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं, उनका कारोबार आगे बढ़ेगा। पैसा निवेश करने का समय भी बहुत ही अनुकूल हैं, परन्तु जल्दी में फैसला ना लें और सोच समझ कर ही निवेश करें।
उपाय :- आज आप गाय को हरी सब्ज़ी या अगर पालक उपलब्ध हो तो पालक खिलाये।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- सिल्वर
सिंह राशि
अपने बॉस अथवा मैनेजर से सावधान रहे और उनसे कोई वाद-विवाद अथवा अनावस्यक सवाल-जवाब करने का प्रयत्न न करे। अपने गुस्से एवं लरोध पर नियंत्रण करना पड़ेगा अथवा आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। दोपहर के बाद जब ग्रहों की स्तिथि बदलेगी तब सुधार की सम्भावना है। दोपहर के बाद विदेश से कोई सुबह समाचार मिल सकता है।
उपाय :- आज आप किसी धार्मिक पुस्तक पर चन्दन लगाकर उसे मंदिर में दान करे।
भाग्यांक :- 7
शुभ रंग :- पीला
कन्या राशि
आज अगर आप ज़्यादा सहेंगे तो आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपके सबसे करीबी स्त्री जैसे माँ, पत्नी या बहन की चिंता आपको सत्ता सकती है। आज आप खास ख्याल रखे की अपना भोजन समय पर करे वर्ण आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ेगा। अगर आज आप कोई यात्रा का सोच रहे तो उसे टालने में ही आपकी भलाई है।
उपाय :- आज आप भगवान विष्णु की पूजा करे।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- गुलाबी
तुला राशि
विदेश से सुबह समाचार मिलेगा, लेकिन आज आप पैसे की लेन-देन ना करें। किसी भी व्यक्ति को उधर नहीं दे और न किसी से उधर ले। आज दुविधा बढ़ने से आवश्यक फैसले लेने में रुकावट होगी। फैसले लेने किसी करीबी मित्र या सहायक की राय जरूर लें।
उपाय :- आज आप दही और इत्र का दान करें।
भाग्यांक :- 4
शुभ रंग :- सफेद
वृश्चिक राशि
आज आपकी दुविधा बढ़ेगी तो अगर हो सके तो आज आप जरुरी फैसले ना ही लें। अपनी वाणी पे अत्यधिक संयम बनाये रखें वरना घर में मनमुटाव हो सकता है। आप अगर किसी मीटिंग में जा रहें है, तो वह कोई नया प्रस्ताव ना रखें अन्यथा लोग आपको शंका की दृष्टि से देखने लगेंगे।
उपाय :- आज आप शिवलिंग पर जल चढ़ाये।
भाग्यांक :-1
शुभ रंग :- काला
धनु राशि
आज आपका ज़्यादा भाग दौड़ में दिन निकलेगा। आज आपका मेहनत के सामान रूप से सफलता नहीं मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुची बढ़ेगी साथ ही दोस्तों की सहायता से आर्थिक लाभ मिलेगा।
उपाय :- आज आप दूध किसी धर्म स्थान में दान करें।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- लाल
मकर राशि
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बढ़ेगी, छोटे-मोटे विवाद हो सकते है, पर कुल मिलाकर प्रेम भाव की वृद्धि ही होगी। आज आप अपने लिए आप समय भी निकाल पाएंगे, आपका अच्छा समय दोस्तों के साथ व्यतीत होगा। कारोबार में आपको शुभ समाचार भी मिलेगा।
उपाय :- आज आप किसी भिखारी को खाना खिलाएं।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- बैंगनी
कुम्भ राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता का योग बन रहा है, साथ में पदोनत्ति के भी आसार बन रहें है, परन्तु सरकारी कामो में थोड़ी अड़चन आ सकती है। आपके वाहन या घर खरीदने का भी संयोग बन चुका है। परिवार में सुख – शांति बानी रहेगी आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे।
उपाय :- आज आप गेहूं का दान करें।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- लाल
मीन राशि
आज कोई नए काम का प्रारम्भ न करें, आपके खर्च भी बढ़ेंगे और आत्मसम्मान हानि वाली कोई घटना हो सकती है। अनावश्यक बहस से दुरी बनाये रखें। आपको अपने जीवनसाथी और बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी।
उपाय :- आज आप काली उड़द की दाल किसी को दान कीजियेगा।
भाग्यांक :- 2
शुभ रंग :- भूरा
ज्योतिष विशेषज्ञ संजय शास्त्री
मो o 7004073534
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें