News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 1 February 2024 : आज धृति योग और सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों में कामयाबी मिलेगी, लाभ होगा, कारोबार में उन्नति होगी

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
आज थोड़ी सी सेहत बिगड़ने से पूरा दिन मन अशांत रहेगा, घर में तनाव भी बढ़ेगा। आज आपको अपनों का सहयोग नहीं मिलेगा, आपके गुप्त विरोधी परेशान कर सकते है। कारोबार में थोड़ी सफलता मिल सकती है।
उपाय :- आज आप शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।
भाग्यांक :- 5
शुभ रंग :- सिल्वर

वृष राशि
आज आपके पुराने चलते हुए कार्यों को ही करें, कोई नया काम करने के लिए दिन बिलकुल ही उचित नही है। आपके गुप्त विरोधी आपका नुक्सान कर सकते है, तो थोड़ा सावधानी से अपने कान खुले रखें। अगर आपका कोई जरुरी यात्रा आज है, तो यात्रा में कठनाई हो सकती है। वाणी पर संयम बनाये रखें वरना मुसीबत बढ़ सकती है।
उपाय :- आज आप सूर्य को जल चढ़ाएं।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- लाल

मिथुन राशि
आज आपके व्यवसाय में पुराने हुए तनाव काम होंगे, आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आज आपका मन भी शांति की ओर बढ़ेगा। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। मन में आने वाली शांति के फलस्वरूप आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आपका जीवनसाथी भी आपका सम्मान करेगा।
उपाय :- आज आप किन्नरों को पैसा दान करें।
भाग्यांक :- 8
शुभ रंग :- सफेद

कर्क राशि
आज आप अपने बच्चों के बारे में सोच कर थोड़ा चिंतित रहेंगे। अपने विरोधियों से भी सावधान रहें। आज कोई भी नया काम अथवा कोई नया फैसल ना लें, परिणाम सही नही आएंगे। कारोबार में निराशा मिलेगी परन्तु आप अपना कार्य पूरी निष्ठा करते रहे। ध्यान रहे सफलता आज नही मिल रही है, पर आपका कार्य जल्द ही आपको सफलता देगा।
उपाय :- आज आप सफ़ेद मिठाई का दान करें।
भाग्यांक :- 7
शुभ रंग :- पीला

सिंह राशि
थोड़ी रुकावट के बाद में आपको धन लाभ होगा परन्तु आज दोपहर के बाद थोड़ा खर्च भी बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतित होगा।
उपाय :- आज आप साबुत सुपारी पर चन्दन लगा कर तिजोरी अथवा किसी मूल्यवान वास्तु को रखने के स्थान पे रखें।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- भूरा

कन्या राशि
आज आपको धन लाभ होने की सम्भावना है। नये काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। आज आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। साथ ही आज आपका किसी छोटी दुरी की यात्रा का योग बन रहा है।
उपाय :- आज आप हल्दी का दान करिये।
भाग्यांक :- 2
शुभ रंग :- नारंगी

तुला राशि
आज आप जितनी मेहनत करेंगे फल उतना ही मिलेगा। इसलिए ऐसे काम जिसमे आपको अधिक फल की आशंका हो उसे अभी ताल दे। आज आपका कोई रुका हुआ सरकारी काम बनेगा और आपकी पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ भी मिलेगा, साथ ही आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय :- आज आप भगवान् कृष्णा की पूजा करें।
भाग्यांक :- 1
शुभ रंग :- पीला

वृश्चिक राशि
आज आपके घर में सुख शांति का वातावरण होगा। आज आपके किसी पुराने मित्र या सम्बन्धी से आपकी मुलाकात होगी। परन्तु दोपहर के बाद आपक खास ख्याल रखें क्युकी तब परिस्थितिया अनुकूल नहीं रहेगी। इसलिए सोच समझकर फैसले ले।
उपाय :- आज आप कपूर की आरती करें।
भाग्यांक :- 4
शुभ रंग :- नीला

धनु राशि
आज आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। कोई भी ज़रूरी फैसला आज सोच समझकर लें। किसी करीबी के द्वारा किया हुआ कार्य अथवा कोई कही गयी बात से आपके मन को ठेस पहुंचेगा और घर में तनाव की स्तिथि बढ़ेगी।
उपाय :- आज आप मेहंदी का दान करें।
भाग्यांक :- 6
शुभ रंग :- हरा

मकर राशि
काम में आज आपको सफलता नहीं मिल पायेगी पर आपको भविष्य में आने वाले फायदे का दृश्य देखने को मिलेगा, इसलिए आज हुई किसी भी असफलता से ज़्यादा निराश होने की जरुरत नहीं है, साथ आप किसी भी वाद – विवाद से दूर रहें। कला और संगीत के छेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी और यह आपके मन को शांत भी रखेगा।
उपाय :- आज आप माँ लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।
भाग्यांक :- 9
शुभ रंग :- गुलाबी

कुम्भ राशि
आज आप कोई भी नया काम न शुरू करें। अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें, अपनी विरोधियों से आज दुरी बनाये रखें और तनाव से बचें। अपनी सेहत का आज ख्याल रखियेगा। अपने प्रियजनों से भी बहस से आज खास कर के बचें।
उपाय :- आज आप सुंदरकांड का पाठ करें।
भाग्यांक :- 5
शुभ रंग :- सिल्वर

मीन राशि
आज आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा, पर आज लोग आपसे प्रतिस्पर्धा भी करेंगे पर अगर आपने थोड़ी मेहनत की तो आप आगे बढ़ने में सफल हो जाएंगे। नया काम शुरू करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आर्थिक तंगी दूर होगी।
उपाय :- आज आप किसी विद्यार्थी को किताब दान करें।
भाग्यांक :- 3
शुभ रंग :- बैंगनी

Related posts

Aaj Ka Panchang 18 मार्च 2025 : आज का पंचांग से जानें 18 मार्च 2025 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Rashifal 31 जनवरी 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Manisha Kumari

Shardiya Navratri Puja 2024 : डोली पर सवार होकर आयीं जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा, कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ

News Desk

Leave a Comment