News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, दो घायल एक हालत गंभीर

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रायबरेली में लगातार हो रहे हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों को मदद से इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां भर्ती कर दोनों का इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 4 फरवरी 2024 दिन रविवार को समय करीब 3:00 के आसपास की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर बरधरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र गजाधर प्रसाद निवासी तप का पुरवा थाना डलमऊ जो की गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरा सुनील कुमार को भी काफी चोटें आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना पर जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अतुल पांडे ने बताया कि दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है व आगे की कार्यवाही की जा रही है। घटना स्थल पर पहुंची डलमऊ थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related posts

तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलटा, तीन सवारियां हुई, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

News Desk

स्वांग महावीर स्थान में रुद्र महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

Manisha Kumari

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेटरवार में तम्बाकू छोडने हेतु परामर्शी सेवा की हुई शुरूआत

News Desk

Leave a Comment