News Nation Bharat
झारखंडराज्य

जारंगडीह रेलवे स्टेशन और बरवाबेड़ा रेलवे साइडिंग के बीच मालगाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

बेरमो अनुमंडल के जारंगडीह रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को सुबह करीब सात बजे जारंगडीह स्टेशन और बड़वाबेड़ा रेलवे साइडिंग के बीच पोल संख्या 39/6 और 39/4 के बीच डाउन लाइन क़े नोर्थ साइड में अज्ञात मालगाड़ी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। ग्रामीणों के द्वारा आर पी एफ व बोकारो थर्मल थाना को घटना की सूचित दी गई। सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना एएसआई सत्येंद्र सिंह, बाइजून मरांडी, शैलेंद्र मुर्मू दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आर पी एफ के सहायक उप निरीक्षक यूके पांडे, अरुण तिवारी भी मौके पर पहुंचे। जबकि मृतक की पहचान जारंगडीह निवासी दयाल मंडल के रूप में किया गया। घटना की जानकारी उनके घर वालों को दिया गया। सूचना पाकर पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, पूर्व वार्ड सदस्य ललित रजक तथा मृतक का पुत्र दुलो मंडल मौके पर पहुंचे। मृतक का पुत्र दुलो मंडल ने कहा कि कल से ही हमारे पापा घर से निकले हुए थे। कहा की उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। हम लोग कल से ही काफी खोजबीन किए लेकिन आज पता चला कि रेलवे लाइन के किनारे मेरे पापा का शव पड़ा है। कहा कि मेरे पापा की उम्र लगभग 90 वर्ष था और अपने पीछे उन्होंने दो पुत्र चार पुत्री को छोड़ कर गए है। मृतक का एक पुत्र दुलो मंडल सी सी एल मे कार्यरत है। वही इस घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था। दुसरी तरफ बोकारो थर्मल थाना के अधिकारी और आरपीएफ ने मृतक को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया। इस मौके पर बोकारो थर्मल थाना से सत्येंद्र सिंह, बाइजून मरांडी, शैलेंद्र मुर्मू, आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक यूके पांडे, अरुण तिवारी, पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, पूर्व वार्ड सदस्य ललित रजक तथा दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

केंदुआ : डैफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में विज्ञान शिविर का हुआ आयोजन

News Desk

उपरघाट के पिलपिलो में सोलर डीप बोरिंग का किया शिलान्यास

Manisha Kumari

ट्रैफिक पुलिस की सराहनीय पहल, बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों को लड्डू खिलाकर व हेलमेट देकर दिलाई शपथ

News Desk

Leave a Comment