पिपराइच की दर्दनाक घटना पर सांसद रवि किशन का बड़ा बयान, परिजनों से फोन पर की भावुक बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

सांसद के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल ने परिवार से की मुलाकात, सीएम योगी की सख्त नीति— अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

गोरखपुर : पिपराइच क्षेत्र में घटी दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में युवक की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवार शोक और आक्रोश में है। ऐसे कठिन समय में गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने न केवल संवेदना प्रकट की, बल्कि परिजनों को न्याय और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

सांसद के निर्देश पर उनका प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल में बाबू राधेश्याम सिंह, आनंद शाही, अष्टभुजा तिवारी, समरेंद्र सिंह और संघर्ष मणि शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने परिजनों को सांसद का संदेश दिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं।

इस दौरान सांसद रवि किशन ने दूरभाष पर परिजनों से भावुक बातचीत की। उन्होंने कहा— “मैं परिवार के हर संभव मदद के लिए खड़ा हूं। पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन कर जो भी संभव होगा, सरकार से मदद दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा।”

सांसद ने आगे कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार का रुख बिल्कुल साफ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति है कि “अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।”

पीड़ित परिवार ने सांसद और उनके प्रतिनिधि मंडल के इस आश्वासन पर आभार जताया। परिवार का कहना है कि सांसद की संवेदनशीलता और मुख्यमंत्री की सख्त नीति से उन्हें भरोसा है कि न्याय अवश्य मिलेगा।

पिपराइच की इस घटना ने समाज और प्रशासन दोनों को झकझोर दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Other Latest News

Leave a Comment