यूपी के बलिया में पुलिस की शराब लूटेरा के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में अंग्रेजी शराब लूटेरा के दाहिने पैर में लगी गोली। गोली लगने से शराब लूटेरा हुआ घायल, घायल शराब लूटेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार। घायल लुटेरे चेपु उर्फ अभि राठौर उर्फ अविनाश उर्फ अभिराम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती। दिनांक 13 सितंबर 2025 को बैरिया थाना क्षेत्र के ग्रीनफ़ील्ड एक्सप्रेसवे लालगंज के पास कंपोजिट शराब की दुकान पर ले जाते समय पिकअप गाड़ी में लदी अंग्रेजी शराब की लूट की घटना को दिया था अनजाम । चेकिंग के दौरान बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया -दोकटी सोनबरसा ग्रीन फील्ड ओवरब्रिज के पास पुलिस से घिरता देख पुलिस पर लूटेरे ने की फायरिंग, जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने भी किया फायर, जिसमे लगी गोली। गिरफतार लूटेरे के पास से 01 अदद .315 बोर तमंचा मय 01 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद काले रंग की मोटर साइकिल बरामद हुई है । घायल/अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।











