डीएम व एसपी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 का जीआईसी कॉलेज में आयोजन

छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुण

रायबरेली : कोतवाली नगर क्षेत्र के जीजीआईसी कॉलेज में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण व सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत कार्यक्रम का डीएम एसपी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन।

बताते चलें कि शनिवार को थानाक्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से स्कूल की सैकड़ों छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुणों के साथ-साथ सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का मुख्य फोकस महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने पर रहा, जहां छात्राओं को जूडो, कराटे तथा अन्य बचाव के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और साहसी बनाना भी है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान शारदीय नवरात्रि के साथ 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 30 दिनों तक चलेगा, जिसमें पूरे प्रदेश में 2.98 लाख से अधिक बालिकाओं को ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ में शामिल किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज मौजूद सभी बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानून की जानकारी के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस की तकनीकों से परिचित कराया गया। एसपी ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी संकट की स्थिति में बिना देर किए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

Other Latest News

Leave a Comment