रायबरेली के रतापुर और त्रिपला में भाजपा नेता विष्णु सिंह ने “जय श्री राम” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होल्डिंग्स लगाकर समाज में एकता और निष्पक्षता का संदेश दिया है। इन होल्डिंग्स पर “आई लव जय श्री राम” का नारा लिखा है, जो सामाजिक समरसता और सत्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
विष्णु सिंह ने कहा कि जैसे भगवान श्री राम ने समाज के लिए गृह त्याग कर बिना भेदभाव के समानता के लिए संघर्ष किया, वैसे ही वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उनका कहना है कि ये होल्डिंग्स समाज को यह संदेश देती हैं कि सभी लोग एक हैं और किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। श्री राम ने समाज में एकता और समानता की मिसाल कायम की, और उसी तरह योगी आदित्यनाथ भी अपने कार्यों से समाज में एक विशेष छाप छोड़ रहे हैं। विष्णु सिंह ने इन होल्डिंग्स के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी और लोगों को एकता के सूत्र में बांधेगी। इस तरह, रतापुर और त्रिफला में विष्णु सिंह की यह पहल सामाजिक समरसता और सत्य के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।










