यूपी के बहराइच जिले के थाना राम गांव इलाके के निर्दूर पुरवा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लहसुन व्यापारी विजय मौर्या के घर से 6 लोगों की लाश बरामद हुई है। जिसमें विजय मौर्या की पत्नी व उसकी दो मासूम बेटियां भी इस घटना में जल गए गई।
वही इस घर में मजदूरी का काम करने आए दो युवको की गला रेत कर हत्या की गई उसके बाद घर में आग लगा दी गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आगजनी की इस घटना में चार मवेशियों की भी जल कर मौत हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम एसपी सहित जिले के सभी अधिकारी पहुंच गए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है चार टीमें पुलिस ने बनाई है जो इस घटना का जल्द खुलासा करेंगी।
घटना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है, इन 6 मौतों और आगजनी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बहराईच के पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बताया की 6 लोगों की मौत हुई है, मौके पर सिंदूर वा खून भी मिला है हत्या कैसे हुई आग किसने लगाई इस मामले की जांच की जा रही है कई टीमें बनाई गई है।










