Gomia News : श्वेता कुमारी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा में पाई सफलता

Gomia News : स्वांग कोलियरी की श्वेता कुमारी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा में सफलता पाई है। यह सफलता उन्हें पहला प्रयास में मिली। श्वेता ने 10वीं और 12वीं स्वांग डीएवी से पास की।

बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के 1सी/18 स्वांग कोलियरी के झारखंड प्रदेश भूतपूर्व महामंत्री भारतीय मजदूर संघ पारसनाथ ओझा जी की पोती श्वेता कुमारी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

वह अपने पहला प्रयास में यह सफलता पायी है। श्वेता के पिता निजी नौकरी करते हैं,जबकि पूनम देवी एक गृहिणी है। श्वेता ने 10वीं, 12वीं की शिक्षा स्वांग डीएवी विद्यालय से में पूरी की। इसके बाद उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से बीकॉम करते हुए सीए की तैयारी शुरू की।

श्वेता ने बताया कि सीए की कठिन तैयारी के दौरान उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं और आर्टिकलशिप के साथ-साथ पढ़ाई का संतुलन भी बनाए रखना पड़ा।

Other Latest News

Leave a Comment