Aaj ka Rashifal 11 November 2025 : 11 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, यह दिन अधिकांश राशियों के लिए मिश्रित फलदायी है। बृहस्पति का वक्री होना धन और निवेश पर पुनर्विचार कराने का संकेत दे रहा है, जबकि सूर्य का वृश्चिक में गोचर खर्चों में वृद्धि कर सकता है। नीचे 12 राशियों का विस्तृत राशिफल दिया गया है।
मेष राशि

आज के दिन शुभ कामों में व्यतीत करेंगे दिन के पूर्वार्ध में घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा. मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है. खरीद-फरोख्त के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी. आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है. प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.
वृषभ राशि
आज के दिन प्रातः काल से ही आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें. व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है. पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें. लाभ के लालच में न फंसे. नकारात्मक विचार मन में ना आने दें.
मिथुन राशि
आज के दिन नौकरी करने वालो को ज़बरदस्ती दौड़ धूप करनी पड़ेगी. मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा. पराक्रम में वृद्धि होगी और आज आपका मनोबल बढ़ेगा. ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे. व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है.
कर्क राशि
आज के दिन सामाजिक क्षेत्र में आपका विस्तार होगा. धन निवेश से लाभ होगा. आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा. विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा. मानसिक रूप से आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.
सिंह राशि
आज ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे उत्साह बना रहेगा. पुरानी समस्याओं का अंत होगा.प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी. नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे.गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी. आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे.
कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. कार्यों में बाधाएं, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें. शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा. पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं. ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी रहेगी.
तुला राशि
आज विशेष लाभ मिलेगा, जिससे बिजनस संबंधित कार्य पूर्ण होंगे. निवेश में लाभ होगा. आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी. वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. कहीं फंसा पैसा आपको आज मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
आज के दिन मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी. सफलता एवं नई योजना भरा दिन आपको मिलेगा. सुख के साधन बढ़ेंगे. आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी. शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. आर्थिक लाभ होगा. स्वादिष्ट भोजन, सुदंर वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी.
धनु राशि
आज के दिन स्वभाव में थोड़ी कृपणता रहने से परिजनों से मन मुठाव होगा. भाग्य आज आपका साथ देगा और आज आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा .यात्रा लाभकारी रहेगी. गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे. मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं. जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह का योग है.
मकर राशि
आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है. वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी. पिता से लाभ होगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
कुम्भ राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें. रोजगार शुरू करने का यह सही समय है. भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है. परिजनों से उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे.
मीन राशि
आज के दिन सफलता दायक रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आज आपके छवि को बेहतर बनाने के प्रयास सफल रहेंगे. आज उन्नतिदायक दिन है. शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी. मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है. लंबी यात्रा होगी. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे. विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में अनुकूलता रहेगी.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। newsnationbharat.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले ले।










