Banda Bus Accident : सवारियों से भरी बाँदा डिपो बस खाई में गिरी, चालक की हालत गंभीर

Banda Bus Accident : रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-फतेहपुर बाईपास के पश्चिम गांव के पास आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस,जो सवारियों से खचाखच भरी हुई थी,अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताते चलें कि बुधवार को बछरावां थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी नियंत्रण खो बैठा। हादसे के दौरान बस दो पेड़ों से टकराई, जिससे बस को काफी नुकसान हुआ है।

हादसे में बस चालक को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।सूत्रके हवाले अन्य सवारियों समेत कम से कम 12 लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाई और घायलों को बस से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही बछरावां थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चालक का रेस्क्यू कराया और सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी तथा जिला अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया और सैकड़ों ग्रामीणों का मजमा लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर राहत कार्य तेज किया। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आ रही है। एसपी रायबरेली ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

Other Latest News

Leave a Comment