Raebareli : अपराधियों पर नकेल कसने की मुहिम में कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त अशरफ पुत्र मोहम्मद इकरार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त किला बाजार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र से ही हुई, जहां उसे नियमानुसार हिरासत में लिया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। जिले की पुलिस गौकशी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है।










