Raebareli News : ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने शनिवार को अपनी टीम के साथ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मो0 उमर, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, नगर अध्यक्ष आशीष कुमार भी मौजूद रहे।
चौहान गुट ने सर्वप्रथम सीडीओ का पुष्पगुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान किया। इसके बाद टीम ने जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। टीम ने कहा कि चाहे ट्राईसाइकिल हो, भवन निर्माण, विधवा/वृद्धा पेंशन, या अन्य सरकारी लाभ — सभी योजनाएं पात्र और जरूरतमंद लोगों तक समय से पहुंचनी चाहिए ताकि जनता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने डलमऊ के गोकना घाट पर जारी विकास कार्यों में तेजी लाने की भी मांग की। इसके साथ ही 3 दिसंबर विकलांग दिवस को लेकर 18 ब्लॉकों की कार्ययोजना पर विशेष चर्चा की गई।
जीआईसी मैदान में 15 से 20 दिसंबर तक भव्य शिविर
टीम ने बताया कि 15 से 20 दिसंबर तक रायबरेली शहर के जीआईसी मैदान में बड़ा निःशुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नेत्र, स्वास्थ्य और दिव्यांगजनों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी।
15–16 दिसंबर – निःशुल्क नेत्र शिविर
आंखों की जांच, इलाज, दवाइयां
मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण बिल्कुल मुफ्त
17–18 दिसंबर – दिव्यांग प्रमाण पत्र व उपकरण वितरण
पात्र दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र
उपकरण वितरण
19–20 दिसंबर – निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
मरीजों की जांच
इलाज और दवाइयां मुफ्त
चौहान गुट ने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
शिविर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें
चौहान जी : 6393145059
प्रदर्शनी संचालक राकेश गुप्ता : 7905720044










