iPhone सहारनपुर में ही नहीं, पूरे इंडिया में बंद, दुकानदार बोला EMI किट की गड़बड़ी है वजह; इसीलिए हुआ हंगामा

सहारनपुर ( Saharanpur ) में दो दिन पहले अचानक बड़ी संख्या में आईफोन ( iPhone ) बंद हो जाने से ग्राहकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आईफोन ग्राहकों ( iPhone Customers ) ने पहले पतंजलि एंटरप्राइजेज की दुकान के बाहर हंगामा किया, फिर थाने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था कि दुकान की तरफ से दिए गए फोन बिना किसी कारण के बंद कर दिए गए, जबकि दुकान मालिक का कहना है कि फोन बंद होने के पीछे उनकी नहीं, बल्कि “जी-किट” नामक सॉफ्टवेयर समस्या जिम्मेदार है, जो EMI पर दिए जाने वाले फोन्स में लगाई जाती है और यह समस्या पूरे इंडिया में सामने आई है।

दुकान स्वामी अंकुर आनंद ने बताया कि उन्हें खुद एक दिन पहले ही जानकारी मिली कि कई ग्राहकों के फोन अचानक बंद हो गए हैं। शुरुआत में उन्हें लगा कि लोग EMI न भरने पर फोन बंद हुए हैं, लेकिन जब शिकायतें बढ़ीं तो उन्होंने कंपनी एम कॉप्स रेड कैट्स से संपर्क किया, जहां से उन्हें बताया गया कि किट की वजह से फोन रिसेट हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी इस मामले में सहयोग देने को तैयार नहीं है, जबकि किट सिर्फ EMI वाले फोन्स को सुरक्षित रखने के लिए डाली जाती है, और EMI चुकाने के बाद ग्राहक को दुकान पर आकर यह किट हटवानी होती है। कई लोग महीनों तक किट हटवाने ही नहीं आए, इसलिए भुगतान पूरा होने के बावजूद उनके फोन भी लॉक हो गए।

Other Latest News

Leave a Comment