Raebareli Road Accident : अज्ञात कार ने बाइक सवार अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

Raebareli : थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां मौरावा मार्ग पर शेखपुर समोधा गाँव के पास बुधवार की सुबह अपनी ड्यूटी से वापस अपने घर जा रहे एक बाइक सवार अधेड़ को पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगानार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

घायल अधेड़ अरुण कुमार यादव पुत्र जागेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष निवासी दुर्गा खेड़ा मजरे बन्नावा जो की निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदाखेडा मंदिर के पास स्थित किसी गिट्टी के प्लांट में गार्ड की नौकरी करता है। वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह उक्त मार्ग पर शेखपुर समोधा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वैगानार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उक्त बाइक सवार अधेड़ की बाइक के परखच्चे उड़ गए।

वहीं वह मार्ग किनारे स्थित एक नीम के पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही कार सवार टक्कर मारने के बाद मय वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उक्त अधेड़ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Other Latest News

Leave a Comment