Banda Road Accident : दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो घायल, एक को पकड़ कर पीटा

बांदा ( Banda ) बहराइच मार्ग पर पश्चिमगांव चौराहे के निकट बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे के करीब दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए जबकि तीसरे युवक की आसपास मौजूद कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी गंभीर चोटें आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायबरेली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

बांदा ( Banda ) बहराइच मार्ग पर बुधवार की दोपहर मोटरसाइकिल से आ रहे राम सुमेर 30 वर्ष पुत्र राम औसान निवासी लालूपुर खास थाना हरचंदपुर तथा अमित पुत्र रोहन निवासी कल्याणपुर थाना सुमेरपुर बिहार किसी काम के सिलसिले में मदन टूसी की तरफ से पश्चिमगांव जा रहे थे। वह जैसे ही पश्चिमगांव चौराहे पर पहुंचे तभी लालगंज से बछरावां की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवार अतुल लगभग 22 वर्ष पुत्र कामता निवासी शेखपुर समोधा की भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार राम सुमेर और अमित को गंभीर चोटें आ गईं। वह दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

इसी दौरान वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ लोगों ने लालगंज की ओर से आ रहे हैं युवक अतुल को पकड़ कर जमकर पीट दिया। मारपीट के दौरान उसको भी चोटें आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतुल को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । वहां पर उसका उपचार किया गया। दो अन्य घायलों अमित और राम सुमेर को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Other Latest News

Leave a Comment