World Disabled Day : विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग अधिकार जागरूकता एवं भोज का हुआ आयोजन

World Disabled Day : श्री पांडे पेश कर रहे हैं जन सेवा का अद्भुत उदाहरण : टीएन मिश्रा

World Disabled Day : भारत विकास दिव्यांग संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग अधिकार जागरूकता एवं भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उक्त दिव्यांग संगठन के संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ अमित कुमार पांडे की आयोजकता में कस्बे में स्थित रफी अहमद किदवई पार्क इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब बछरावां के अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ मिश्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम में कार्यक्रम आयोजक के द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी दिव्यांगजनों का माल्यार्पण कर एवं उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया। और मिष्ठान व फल सहित उन्हें भोज भी कराया गया। साथ ही साथ सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं उनके अधिकारों से उन्हें रूबरू कराया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिभुवन नाथ मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार पांडे को साधुवाद देते हुए यह बताया कि कार्यक्रम के आयोजक श्री पांडे के द्वारा जिस प्रकार निस्वार्थ भाव से यह जनसेवा की जा रही है, वह निश्चित ही जनसेवा का अद्भुत उदाहरण है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि श्री पांडे के द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करना आम जनमानस के प्रति उनकी सेवा के भाव को दर्शाता है।

इसी कड़ी में कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार पांडे के द्वारा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं से पधारे दिव्यांग जनों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और जल्द ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनका निदान करने का आश्वासन भी दिया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी खालिद, शीतल, रामकुमार, विनीत, दयाराम, अनिल, लल्लन, गोपी, अवधेश सहित सैकड़ो की संख्या मे दिव्यांगजन माताएं, बहने एवं पुरुष व आम जनमानस मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओ को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment