Raebareli : बछरावां विधानसभा में सपा का विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज, प्रभारी रामवृक्ष सिंह यादव ने बूथों पर जाकर दिया जोर

Raebareli : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादिलेश यादव के विशेष निर्देश पर बछरावां विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को धारदार बनाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री/एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव ने बुधवार को मैनाहार कटरा, इचौली, बछरावां टाउन सहित कई प्रमुख बूथों का दौरा किया और बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) एवं बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के साथ विस्तृत चर्चा की।

रामवृक्ष सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से संवाद करते हुए साफ कहा कि “हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि क्षेत्र का एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे। मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसे छीनने की कोई भी साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “भाजपा सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है, मतदाताओं के नाम कटवाने से लेकर नए नाम जोड़ने में पक्षपात किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और पारदर्शिता के साथ हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़े, इसके लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।”

इस मौके पर जिला अध्यक्ष इंजी. वीरेंद्र यादव, विधायक श्याम सुंदर भारती, विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह, मुनेश्वर पासी, ब्लॉक अध्यक्ष देशराज यादव, देवतादीन पासी, राजेश यादव, समर बहादुर, वीरेंद्र बहादुर, गुलाम हुसैन, ब्रजेंद्र कुमार के अलावा सैकड़ों बूथ लेवल एजेंट्स, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामवृक्ष सिंह यादव ने सभी बीएलए को निर्देश दिया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7, फॉर्म-8 की हर प्राप्त शिकायत व आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करें और 6 जनवरी 2026 की अंतिम मतदाता सूची में अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें।

समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि पूरे प्रदेश में यह अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है ताकि लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हों और जनता की आवाज दबने न पाए।

Other Latest News

Leave a Comment