Dayawati Modi Public School में 40वां वार्षिक खेल समारोह प्रकृति और खेलभावना के संग सम्पन्न

रायबरेली : सदर तहसील क्षेत्र हरचंदपुर ब्लॉक के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल (Dayawati Modi Public School) गंगागंज में मंगलवार को 40वां सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की निदेशिका ए. सिद्धू, प्रधानाचार्या प्रेरणा श्रीवास्तव और निधि शर्मा के नेतृत्व में हुआ । प्रधानाचार्या ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया ।

समारोह का शुभारंभ माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत से हुआ, जिसने प्रकृति की पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। परेड और असेंबली ने अनुशासन और एकता की झलक प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. गौरव गुप्ता द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन संकल्प और ऊर्जा का प्रतीक बना, वहीं गुब्बारों का आकाश में उड़ना आशा और नई संभावनाओं का संदेश लेकर आया। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया गया, शपथ ग्रहण और परेड की विदाई के उपरांत आकर्षक ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति हुई। सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में केजी सेक्शन का फैशन शो, सन से मून सैल्यूटेशन, रिले रेस, 100 मीटर दौड़ सहित फिट मोदीयंस स्ट्रॉन्ग मोदीयंस और रेडिएंट एक्सप्रेशन जैसी ऊर्जावान ड्रिल्स शामिल रही, जिन्होंने बच्चों की शक्ति, संतुलन और तालमेल को दर्शाया।

पूरे वर्ष की प्रतियोगिताओं के आधार पर सुभाष सदन को चैंपियन ट्रॉफी तथा गांधी सदन को कॉक हाउस शील्ड प्रदान की गई । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस ड्रामा रूट्स टू विंग्स” ने विकास और परिवर्तन की कहानी को जीवंत किया, जबकि “रेट्रो वर्सस मेट्रो” ने दो पीढ़ियों के सांस्कृतिक संगम को मंच पर उतारा। निदेशिका ए. सिद्धू के प्रेरणादायक संबोधन में प्रकृति, संवेदना और संतुलित विकास पर जोर दिया गया । रस्साकशी में विद्यार्थियों ने टीम वर्क और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।

Other Latest News

Leave a Comment