How to Get Job in NASA: नासा में कैसे बनाएं करियर, पढ़ाई से लेकर जॉब तक पूरी गाइड

How to Get Job in NASA: दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी में काम करने का सपना कैसे होगा पूरा, जानिए NASA में वैकेंसी और योग्यता

How to Get Job in NASA: अंतरिक्ष की दुनिया हमेशा से इंसान की जिज्ञासा का केंद्र रही है। चांद, मंगल और दूर-दराज के ग्रहों पर रिसर्च करने का सपना लाखों छात्रों के मन में होता है। जब भी स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी की बात आती है, तो सबसे पहले नाम आता है NASA (National Aeronautics and Space Administration) का। यह अमेरिका (USA) की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी है, जो सैटेलाइट, स्पेस मिशन, रिसर्च और एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम करती है। नासा में काम करना न सिर्फ एक प्रतिष्ठित उपलब्धि है, बल्कि यह विज्ञान के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने का अवसर भी देता है। लेकिन यहां नौकरी पाना आसान नहीं होता, इसके लिए सही पढ़ाई, स्किल्स और प्लानिंग जरूरी होती है। आखिर नासा में नौकरी कैसे मिलती है और कहां निकलती है वैकेंसी? चलिए जानते हैं….

NASA क्या है और यहां काम क्यों खास माना जाता है/How to Get Job in NASA

NASA (National Aeronautics and Space Administration) अमेरिका (USA) की प्रमुख सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी है, जिसकी स्थापना 1958 में की गई थी। यह एजेंसी स्पेस मिशन, सैटेलाइट लॉन्च, अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग और वैज्ञानिक रिसर्च जैसे अहम कार्यों में जुटी रहती है। नासा का काम सिर्फ अंतरिक्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि मौसम, पृथ्वी विज्ञान और नई टेक्नोलॉजी के विकास में भी इसकी बड़ी भूमिका है। यहां काम करने वाले वैज्ञानिक और इंजीनियर दुनिया के सबसे एडवांस प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। यही वजह है कि नासा में नौकरी को करियर की ऊंची उपलब्धि माना जाता है और यहां चयन बेहद सख्त प्रक्रिया के तहत होता है।

नासा में नौकरी के लिए पढ़ाई और योग्यता

नासा में काम करने के लिए साइंस और टेक्नोलॉजी में मजबूत शैक्षणिक आधार जरूरी है। 10वीं के बाद 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) लेना अनिवार्य माना जाता है। इसके बाद एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, मैथ्स या स्पेस साइंस जैसे कोर्स किए जाते हैं। नासा में काम करने वाले ज्यादातर प्रोफेशनल्स के पास मास्टर्स डिग्री या पीएचडी होती है। रिसर्च स्किल्स, प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिसिस और टीमवर्क जैसी क्षमताएं भी बेहद जरूरी मानी जाती हैं। जितनी उच्च शिक्षा और अनुभव होगा, उतने बेहतर पद और अवसर मिलते हैं।

भारतीय छात्रों के लिए अवसर और नागरिकता नियम

NASA (National Aeronautics and Space Administration) एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी है, इसलिए स्थायी सरकारी नौकरी के लिए अमेरिकी नागरिकता (US Citizenship) अनिवार्य होती है। हालांकि भारतीय छात्र पूरी तरह से बाहर नहीं हैं। वे इंटर्नशिप, फेलोशिप, रिसर्च प्रोजेक्ट या कॉन्ट्रैक्ट जॉब के जरिए नासा से जुड़ सकते हैं। अमेरिका (USA) की किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वर्क परमिट मिलने पर भी अवसर खुलते हैं। इसके अलावा नासा कई निजी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च संस्थानों के साथ मिलकर काम करता है, जहां भारतीय प्रोफेशनल्स को भी काम करने का मौका मिल सकता है।

नासा की वैकेंसी कहां निकलती है और सैलरी कितनी

NASA में निकलने वाली सभी नौकरियों और इंटर्नशिप की जानकारी USA सरकार की आधिकारिक वेबसाइट USAJOBS पर दी जाती है। यहां योग्यता, अनुभव और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। उम्मीदवार ऑनलाइन प्रोफाइल बनाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। सैलरी की बात करें तो नासा में वेतन पद, शिक्षा और अनुभव पर निर्भर करता है। औसतन सालाना सैलरी भारतीय मुद्रा में करीब 87 लाख से 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है। शुरुआत में पैकेज कम होता है, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ इसमें तेजी से इजाफा होता है।

Other Latest News

Leave a Comment