Bangladesh Violence Shocks Bollywood: बांग्लादेश में हिंदू युवक को जिंदा जलाने पर भड़के फिल्मी सितारे, ‘जागो हिंदुओं’ की गूंज

Bangladesh Violence Shocks Bollywood: हिंदू शख्स की हत्या पर टूटी बॉलीवुड की चुप्पी, जाह्नवी कपूर बोलीं—यही पाखंड हमें तबाह करेगा

Bangladesh Violence Shocks Bollywood: बांग्लादेश (Bangladesh) से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने न सिर्फ आम लोगों को, बल्कि बॉलीवुड और देश की जानी-मानी हस्तियों को भी झकझोर कर रख दिया है। एक हिंदू युवक को जिंदा जलाने की खबर ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी भी टूटती नजर आई। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), अभिनेता मनोज जोशी (Manoj Joshi), काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और जया प्रदा (Jaya Prada) जैसे सितारों ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर इन प्रतिक्रियाओं ने बहस को और तेज कर दिया है। आखिर समाजते हैं पूरा मामला क्या है और फिल्मी सितारों ने क्या कहा…

बांग्लादेश में जारी नरसंहार/Bangladesh Violence Shocks Bollywood

बांग्लादेश के मैमनसिंह (Mymensingh) जिले से सामने आई इस घटना ने पूरे दक्षिण एशिया में चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास (Dipu Chandra Das) को भीड़ द्वारा जिंदा जला दिया गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है। भारत (India) समेत कई देशों में इस मामले को लेकर आक्रोश देखने को मिला। यह सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने और धार्मिक सहिष्णुता पर सीधा हमला माना जा रहा है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है।

निर्मम हिंदुओं की हत्याओं पर बोला बॉलीवुड

घटना सामने आते ही बॉलीवुड से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। वरिष्ठ अभिनेता मनोज जोशी (Manoj Joshi) ने एएनआई (ANI) से बातचीत में कहा कि जब गाजा या फिलिस्तीन जैसे मुद्दों पर लोग तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, तो बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर चुप्पी क्यों साध ली जाती है। उन्होंने इसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का दोहरा रवैया बताया। वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस हिंसा को अमानवीय करार दिया। उन्होंने लिखा कि किसी भी तरह की कट्टरता और हिंसा का विरोध जरूरी है, वरना समाज अपनी इंसानियत खो देगा।

काजल अग्रवाल और जया प्रदा की नाराजगी

इस मामले पर अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने भी सोशल मीडिया पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा—“जागो हिंदुओं, चुप्पी आपको नहीं बचाएगी।” उनका यह संदेश तेजी से वायरल हो गया। वहीं पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा (Jaya Prada) ने पीटीआई (PTI) से बातचीत में घटना को बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।

बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए मुश्किल हालात

घटना के बाद भारत सरकार ने कथित रूप से बढ़ती भारत-विरोधी गतिविधियों और अल्पसंख्यकों पर हिंसा को लेकर बांग्लादेश के हाई कमिश्नर को तलब किया है। वहीं बांग्लादेशी अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लगाए गए आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत नहीं मिले हैं। अंतरिम सरकार के एक प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और सहायता का आश्वासन दिया है। इसी बीच मैमनसिंह (Mymensingh) जिले से एक और हिंसा की खबर सामने आई है, जिसने हालात को और गंभीर बना दिया है। अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस बात पर है कि बांग्लादेश सरकार आगे क्या ठोस कदम उठाती है।

Other Latest News

Leave a Comment