Raebareli : मुंशीगंज चौकी की पुलिस पर पीड़िता ने बेरहमी से पिटाई का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत

Raebareli : रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर बेलगाम पुलिस के खिलाफ महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत किया है, और चौकी की पुलिस पर बेरहमी से मारपीट जाने का आरोप लगाया है। एसपी ऑफिस में शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।

बताते हुए चलें कि थाना क्षेत्र के मधुपुरी ग्राम की रहने वाली पीड़ित महिला ने अपने मासूम बच्चों के साथ फरियाद लेकर शनिवार को एसपी ऑफिस पहुचीं और शिकायत पत्र सौंपते हुए पीड़िता पूनम माली पत्नी उमेश माली ने बताया कि उसकी पैतृक जमीन का न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। जिसका पीड़ित महिला के पक्ष में आदेश आया है। जिसको लेकर विपक्षी संजय बांसल वा उनके पुत्र व अन्य दो लोग मेरी पैतृक जमीन पर ज़बरन अवैध रूप से कैमरा लगवा रहे थे, जिसका पीड़िता ने विरोध किया, तो विपक्षी ने दबंगई करते हुए मुंशीगंज चौकी इंचार्ज को फोन करके बुलाया और मौके पर पहुंची मुंशीगंज चौकी पुलिस में तैनात चौकी इंचार्ज व एक सिपाही द्वारा महिला की एक भी न सुनी और गाली गलौज करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला को थप्पड़ों से बुरी तरह मारा पीटा पीड़िता।

बताया कि उसकी पैतृक जमीन पर वह मुकदमा जीत चुकी है। फिर भी विपक्ष द्वारा जबरन कैमरा लगाया जा रहा है। पुलिस उनके साथ दे रही है, और कहा कि दोबारा इस पर दिखी तो जेल में सड़वा दूंगा, एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Other Latest News

Leave a Comment