Mathura : राज्य कर विभाग और थाना जमुनापार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कूट रचित फर्जी प्रपत्रों के आधार पर फर्म बनाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। टीम ने इस संगठित आर्थिक अपराध में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग व पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नागेश पुत्र त्रिवेश (46 वर्ष), करन पुत्र महेश (30 वर्ष), देव पुत्र अनिल (26 वर्ष) और प्रशांत पुत्र जगदीश (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

कार्ड, 7 पैन कार्ड, 4 आधार कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 3 रेंट एग्रीमेंट, 14 चाबियों का गुच्छा तथा विभिन्न फर्मों से संबंधित 8 मुहरें बरामद की गई हैं। थाना जमुनापार में इनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 61/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार गिरोह से जुड़े नेटवर्क और राजस्व क्षति के आंकलन के लिए जांच तेज कर दी गई है।










