Uttar Pradesh : विवाहिता की हत्या का सनसनी खेज खुलासा, जमीन खोदकर निकाला गया शव

Uttar Pradesh : जनपद कासगंज में पुलिस ने नव विवाहिता को हत्या का सनसनी खेज खुलासा किया है। जहां नव विवाहिता का पति ही कातिल निकला है। पुलिस के अनुसार कलयुगी पति ने ही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी थी। क्यों कि इसकी पत्नी किसी पुराने मित्र से सोशल मीडिया पर बात करती थी। हत्या के बाद नव विवाहिता के शव को खेत में गाड़ दिया था और फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को खेत से निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हम आपको को बतादे ये पूरा मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गंगपुर का है। जहां दिसम्बर 2024 में मृतक नव विवाहिता प्रियंका को शादी रवेंद्र के साथ हुई थी। वह दोनों लोग आपस में अच्छी तरह से रह रहे थे। तभी एक दिन आरोपी पति ने अपनी पत्नी को सोशल पर किसी दूसरे युवक से बात करते हुए देख लिया था। इस लिए आरोपी पति ने प्रियंका को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। उसके बाद शव को अपने खेत में जाकर गाड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

वही जब कई महीनों के बाद मृतक प्रियंका के परिजनों ने बात करने की कोशिश की तो बात नहीं हो पाई। आरोपी का भाई राजेश गुमराह करता रहा कि दोनों लोग दूसरे प्रदेश में नौकरी करने चले गए है। कुछ दिन बाद जब मृतक महिला के परिजनों ने बार बार पूछने किया दबाव बनाया तो आरोपी पति ने मायके पक्ष के खिलाफ ही अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया। तब पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी दूसरे युवक से सोशल मीडिया पर बात करती थी इस लिए उसने उसको मार कर खेत में गाड़ दिया है।

वही मृतक महिला प्रियंका की मां और भाई ने आरोपी पति और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिसमें 09 लोगों को नामजद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से वह लोग अधिकारियों के यहां दर दर की ठोकरें खा रहे थें। लेकिन थाना पुलिस सुन नहीं रही थी। जब हम कई बार पुलिस अधिकारियों से मिले तो सीओ पटियाली ने मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही को अंजाम दिया है।

Other Latest News

Leave a Comment