Varanasi : गावों में भी दिख रहा है विकास बोले अनिल राजभर

  1. सरकार हर तबके की सहायता को तत्पर
  2. परमानंदपुर में शोकाकुल परिवार से मिले

Varanasi : उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार हर गांव के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। उसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है। हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह कहना है उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का।

सोमवार को मंत्री अनिल राजभर ने परमानंदपुर समेत कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों को बताया कि सरकार कई विभागों में नौकरियों की भर्ती भी कर रही है। समाज के किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

अनिल राजभर परमानंदपुर गांव के हर्ष पटेल और अजीत के घर पर भी गए। इन युवाओं का परसो आकस्मिक निधन हो गया था। जब दोनों युवा अपनी बुवा के अंतिम संस्कार करने बेटवार घाट बछांव वाराणसी गए थे। पानी में डूबने से इनकी मृत्यु हो गई थी। अनिल राजभर के साथ डॉ एके सिंह, अभय प्रजापति, प्रकाश राजभर, भागू राजभर और विनय पटेल भी शोकग्रस्त परिवार के लोगों से मिले।

Other Latest News

Leave a Comment