Varanasi : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी काशी जोन कमिश्नरेट चेतगंज सर्किल के एडीसीपी/ एसीपी डॉक्टर ईशान सोनी ने होलिका दहन सकुशलपूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना चेतगंज, थाना सिगरा और थाना जैतपुरा क्षेत्र के सभी होलिका स्थलों के नागरिकों व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक किया।
बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एसीपी ईशान सोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा त्योहारों की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या और असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में थाना चेतगंज के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, जैतपुरा प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय मिश्रा ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपील किया कि होलिका दहन के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न ना होने दें।
इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रीय वरिष्ठ जनों और समिति पदाधिकारियों से संवाद कर सहयोग की अपील किया। कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। होली के पर्व को शान्ति और सौहार्दपूर्ण और वातावरण में बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी भी रखी जायेगी।










