Raebareli में अयातुल्लाह खमनाई की मौत पर सैकड़ों लोगों का कैंडल मार्च, अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ नारेबाजी

Raebareli : शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार, 2 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अयातुल्लाह खामनेई (ईरान) सुप्रीम की कथित युद्ध के दौरान हुई मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

यह विरोध प्रदर्शन “लब्बैक या खामनेई” के बैनर तले आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

कहारों का अड्डा से जिला अधिकारी कार्यालय तक मार्च

कैंडल मार्च की शुरुआत शहर के कहारों का अड्डा इलाके से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लिए हुए थे। पूरे मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

संगठन अध्यक्ष का संबोधन

मंच का संचालन कर रहे संगठन के अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि:

“हम हसन और हुसैन के उसूलों पर आज भी चल रहे हैं। जन्नत हम अपना नहीं सकते हैं, लेकिन जिल्लत की जिंदगी से इज्जत की मौत बेहतर है।”

उन्होंने कहा कि समुदाय शांति और न्याय के पक्ष में है, लेकिन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना उनका हक है।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मार्च के समापन पर आयोजकों ने शांति और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी गई और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Other Latest News

Leave a Comment