Raebareli में जीएसटी चोरी का भंडाफोड़: दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Raebareli : जनपद में जीएसटी चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ राज्य कर विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचित किया था कि नरेश और सचिन नाम के दो व्यक्तियों ने फर्जी (बोगस) फर्म बनाकर रायबरेली में माल की सप्लाई दिखाई और इस प्रक्रिया में लाखों रुपये की जीएसटी की चोरी की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कागजों में व्यापार दर्शाकर कर विभाग को गुमराह किया और अवैध लाभ अर्जित किया।

शिकायत मिलने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में कल दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और आज न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कर अपवंचन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Other Latest News

Leave a Comment