International Womens Day 2026 : बोलानी टाउनशिप में महिला शक्ति का सम्मान, प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह से गूंजा JNRC सभागार

International Womens Day 2026 : ओडिशा के केंदुझर जिले के बोलानी टाउनशिप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए महिला शक्ति को सम्मान दिया गया।

International Womens Day 2026 : ओडिशा के केंदुझर जिले के बड़बिल तहसील अंतर्गत बोलानी टाउनशिप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बोलानी महिला समिति की ओर से टाउनशिप स्थित जेएनआरसी सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

News Nation Bharat 17 2

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेल बोलानी के सीजीएम मल्ला श्रीनिवासु और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान सेल के अधिकारी आनंद कुमार और राहुलराज मंडल भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच पर बोलानी महिला समिति की अध्यक्षा उषा मल्ला, उपाध्यक्ष मनीषा कुमार, सचिव पुनम भाष्कर और कोषाध्यक्ष डॉ. माया रानी माझी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

महिलाओं के लिए आयोजित हुई रोचक प्रतियोगिताएं

महिला दिवस समारोह के दौरान महिलाओं के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को दो अलग-अलग समूहों में विभाजित कर प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करते हैं।

समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान

इस अवसर पर बोलानी टाउनशिप की उन वरिष्ठ महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज सेवा और अपने कार्यों के माध्यम से समाज में अलग पहचान बनाई है। सम्मान समारोह के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम बना यादगार

कार्यक्रम के दौरान जेएनआरसी सभागार में सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के अंत में सभी ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Other Latest News

Leave a Comment