मिल एरिया थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा बालिकाओं को किया गया जागरूक

एंटी रोमियो टीम की पहल—सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश; सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

Mission Shakti Phase-5 : मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को समय करीब 3 बजे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला प्रभारी एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें विभिन्न अभियानों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ऑपरेशन गरुड़ (साइबर अपराध जागरूकता), ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्राय, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशा मुक्ति, ऑपरेशन रक्षा और ऑपरेशन ईगल जैसे महत्वपूर्ण अभियानों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल रहीं। बालिकाओं एवं महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।

महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

थाना मिल एरिया प्रभारी विन्ध्य विनय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में उप निरीक्षक किरण भास्कर और महिला हेड कांस्टेबल नीलम देवी की प्रमुख भूमिका रही।

पुलिस विभाग द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

Other Latest News

Leave a Comment