लड्डू वाले बालाजी दरबार में बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया; शाही स्नान से लेकर भंडारे तक उमड़ा आस्था का सैलाब

तीन दिवसीय कार्यक्रम में अखंड रामायण पाठ, हवन, तिलकोत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने लिया हिस्सा

चंदौसी: बालाजी दरबार में तीन दिन पूर्व से ही बालाजी जन्मोत्सव की तैयारी चल रही थी। जिसमें सर्वप्रथम श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। उसके बाद अगले दिन पाठ के समापन के बाद महाआरती की गई।

गुरुवार को सीता रोड स्थित बालाजी धाम में श्री लड्डू वाले बालाजी दरबार में बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ बाबा के पांच शाही स्नान से प्रारंभ कराया। जिसमे मुख्य यजमान चंदौसी के उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने दरबार की महंत के साथ बाबा को पंचशाही स्नान कराया और अन्य भक्तों ने भी बाबा के शाही स्नान में भाग लिया। उसके बाद हवन में मंत्र उच्चारण के साथ उपजिलाधिकारी व भक्तों ने आहुति दी और देश की सुख शांति और समृद्धि की बाबा से प्रार्थना की। वहीं दरबार के महंत राकेश कुमार अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी का सम्मान पटका व माला पहनकर किया।

वहीं दोपहर के समय बाबा का तिलकोत्सव कार्यक्रम किया गया। जिसमें चंदौसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर पहुंचे। जिनका दरबार के महंत द्वारा स्वागत किया गया। उसके पश्चात दरबार में ब्राह्मण भोज व कन्या भोज के बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया। जहां सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं दरबार के महंत राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया की श्री लड्डू वाले बालाजी दरबार में 29 वर्षों से बाबा के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है।

News Nation Bharat 14

प्रतिवर्ष जन्मोत्सव से 2 दिन पूर्व रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाता है उसके पश्चात नगर में बाबा की प्रभात फेरी निकालकर अगले दिन जन्मोत्सव बाबा के शाही स्नान से शुरू होकर रात्रि तक कार्यक्रम चलते हैं। जिसमे बाबा का शाही स्नान, हवन, बाबा का शाही तिलक व विशाल भंडारे का आयोजन के बाद रात को बाबा का जगराता धूमधाम से किया जाता है। जिसमें सभी भक्त सम्मिलित होकर बाबा के जगराते का आनंद लेते हैं और बाबा उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इस दौरान सुमन शर्मा, हेमंत बालाजी, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, इलू वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय, अभिषेक सिंह, राजन वार्ष्णेय, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अंकित, नरेश सैनी, मनीष वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, राजा,प्रदीप सिंह,संदीप सिंह, शिव राठौर, शुभम राघव,लोकेश शर्मा, प्रशांत राघव, ऋतू वार्ष्णेय, कुमकुम वार्ष्णेय, मिथिलेश,पिंकी शर्मा, गीता वार्ष्णेय, अन्नू, पूजा, कुन्ती, सविता राठौर, वंशिका राठौर,आस्था राठौर आदि मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment