संभल : धनारी नगर में वार्ष्णेय परिवार द्वारा बेटे के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए भगवान सत्यनारायण का विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया।
पूजा-अर्चना के दौरान पूरे परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव से हवन में आहुतियां दीं और मंगलकामनाएं कीं। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर बेटे अथर्व वार्ष्णेय को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह और उल्लास से भरा रहा। धार्मिक आयोजन के साथ जन्मदिन का यह संयोजन परिवार और उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना।
इस अवसर पर दिनेश चंद्र, अतुल कुमार, अंकित गुप्ता, शिल्पी वार्ष्णेय, राजकुमारी वार्ष्णेय, अलका वार्ष्णेय, श्री वार्ष्णेय, परी वार्ष्णेय, आरुष वार्ष्णेय, कायरव वार्ष्णेय, माधव वार्ष्णेय, रजत मल्होत्रा, रूबी वार्ष्णेय सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।










