CISF बीटीपीएस में फायर सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

बोकारो थर्मल: फायर सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमानुसार सीआईएसएफ (CISF) यूनिट बीटीपीएस, बोकारो के फायर विंग द्वारा विभिन्न स्थानों पर फायर फाइटिंग एवं फर्स्ट एड से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस क्रम में संत पॉल स्कूल, एसबीआई शाखा बीटीपीएस तथा सेंट्रल मार्केट बीटीपीएस में विशेष प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया गया। संत पॉल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल निगल फिलिप्स, अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं एसबीआई शाखा बीटीपीएस में शाखा प्रबंधक अमित कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सेंट्रल मार्केट बीटीपीएस में दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।

इन कार्यक्रमों में एसी/फायर अरुण कुमार गिरी, फायर इंस्पेक्टर ए.के. शर्मा तथा अन्य फायर कर्मियों ने भाग लेकर आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही सीआईएसएफ बीटीपीएस कैंप में फायर सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत हौज ड्रिल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें CISF कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फायर सेफ्टी सप्ताह के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपात स्थिति में सही तरीके से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

Other Latest News

Leave a Comment