नायब के पेशकार का खेल उजागर, भ्रष्टाचार के वायरल वीडियो पर DM से सपा विधायक ने की शिकायत

रायबरेली: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति जिले में बेअसर साबित हो रही है। सदर तहसील के नायब तहसीलदार (पश्चिमी) की कोर्ट में लंबे समय से चल रहे कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी शिकायत सपा विधायक द्वारा की डीएम (DM) से गई है।

बताते चलें कि गुरुवार को सपा से हरचंदपुर विधानसभा के विधायक राहुल लोधी ने डीएम को दिए एक शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि, पिंटू नामक व्यक्ति कई वर्षों से पेशकार के रूप में कार्य करते हुए न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति बिना किसी आधिकारिक नियुक्ति के कोर्ट की फाइलों में हस्तक्षेप कर रहा है, और वादों में पक्षकारों से पैसे लेकर गलत आदेश करवाने का काम कर रहा है। इस पूरे प्रकरण ने तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है, यह तो एकमात्र बानगी है ऐसे दर्जनों कर्मचारी अवैध रूप से यहां अधिकारियों और राजस्व टीमों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। यह बिना उच्च स्तर की जानकारी या मिलीभगत के इस प्रकार का कार्य संभव नहीं है। वायरल वीडियो में जिसमें कथित फर्जी पेशकार कोर्ट से जुड़े कार्य करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।

सपा विधायक राहुल लोधी ने डीएम को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में स्थानीय नागरिकों और पीड़ित पक्षों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आम जनता का भरोसा न्याय व्यवस्था से पूरी तरह खत्म हो सकता है। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Other Latest News

Leave a Comment