उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर, जनपद में फ्यूचर क्रिकेट अकेडमी का भव्य शुभारंभ

प्रतिभाशाली युवाओं को क्रिकेट में उत्कृष्टता दिलाने के उद्देश्य से फ्यूचर क्रिकेट अकेडमी की स्थापना : सुमित कांत

Future Cricket Academy: क्रिकेट अकेडमी का शुभारंभ युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं,अनुभवी कोच और फिटनेस सत्र शामिल होते हैं। इसी कड़ी में आज फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर व प्रतीक राज पांडे ने किया । यह एकेडमी बड़ा घोसियाना में उपस्थित है, जिसमें क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सीखने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति की गई है। फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारना है।

सुविधाएं – अत्याधुनिक नेट, गेंदबाजी मशीनें, वीडियो विश्लेषण तकनीक और शारीरिक फिटनेस के लिए जिम। ये अकादमियां स्थानीय प्रतिभाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं। प्रतिभाशाली युवाओं को क्रिकेट में उत्कृष्टता दिलाने के उद्देश्य से फ्यूचर क्रिकेट अकादमी की स्थापना की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि रायबरेली में उभरते हुए प्रतिभागियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जहां पर यह फ्यूचर क्रिकेट अकेडमी जिले और आसपास के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी उनका मानना है कि सुनियोजित प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और अनुभवी कोचिंग के माध्यम से यहां से कई खिलाड़ियों का भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे।

इस मौके पर अकादमी के संस्थापक सुमित कांत ने बताया कि फ्यूचर क्रिकेट अकेडमी की नींव इस एकमात्र उद्देश्य से रखी है कि गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट प्रशिक्षण, राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट उभरते हुए प्रतिभाओं को निखारते हुए जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करने का फ्यूचर क्रिकेट अकेडमी एक सुनहरा मंच है।

अकेडमी के संस्थापक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि क्रिकेट एकेडमी पूरे साल सक्रिय रहेगी और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकेडमी का उद्देश्य केवल क्रिकेट सिखाना ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना है। उनका कहना है कि यहां खिलाड़ियों को फिटनेस, तकनीक, मानसिक मजबूती और खेल अनुशासन पर विशेष जोर दिया जाएगा. खिलाड़ियों को बेहतर पिच, प्रैक्टिस नेट, फिटनेस से जुड़ी सुविधाएं और आवश्यक क्रिकेट उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर लालगंज क्षेत्र अधिकारी अमित सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच मोहम्मद अयाज, डॉ एस एम सिंह, राजीव अग्रवाल, राहुल सिंह, जितेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। यदि कोई क्रिकेट में रुचि रखने वाला खिलाड़ी अपने सुनहरे भविष्य की तलाश में है तो अकादमी से जानकारी के लिए 7905254534 तथा 7905943721 पर संपर्क कर सकते है।

Other Latest News

Leave a Comment