भदोखर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में चल रही कच्ची शराब की भट्ठियां ध्वस्त, 5 कुंतल लहन नष्ट

रायबरेली: भदोखर थाना क्षेत्र के गंगापारी का पुरवा के जंगलों में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और लगभग 5 कुंतल लहन नष्ट कर दिया। कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे उपकरणों और भट्टियों को भी मौके पर ही तोड़ दिया गया।

क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। भदोखर गांव के कुछ लोग आसपास के जंगलों में अवैध कारोबार कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।

थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने बताया, “मेरे थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। कच्ची शराब बनाने वालों को चिन्हित कर सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Other Latest News

Leave a Comment