विश्व मलेरिया दिवस पर CHC जतुवा टप्पा में शपथ ग्रहण का आयोजन

रायबरेली के सतांव क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जतुवा टप्पा में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि यह दिन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बीमारी के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।

इसी कड़ी में आज विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा में लोगों को जागरुक करते हुए शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया और लोगों को शपथ दिलाया और कहा कि मलेरिया रोग से मुक्ति के लिए हम हर सम्भव प्रयास करेगें। हम अपने घर के आस-पास कूड़ा व पानी जमा नही होने देगें, अपने गली मोहल्ले को साफ रखने में सहयोग करेगें। मच्छर के काटने से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनेगें और सोते समय क्वायल, ऑल आउट, मच्छर रोधी क्रीम या मच्छर दानी का उपयोग करेगें। हर रविवार घर या घर के आस-पास मच्छर के प्रजनन स्रोतो को नष्ट करेगें।

यदि कोई व्यक्ति हमारी जानकारी में बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को तुरन्त मलेरिया जांच हेतु सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेगें। अपने घर या आस-पास मलेरिया रोगी पाये जाने पर मरीज को मलेरिया की पूरी दवा खाने हेतु सलाह देगें। हम सब मिलकर मलेरिया रोग को हरायेगें।

इस मौके पर डॉक्टर जय प्रकाश, विजय कुमार वर्मा फार्मासिस्ट, मेहंदी नकवी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, विकास सिंह स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, पुष्पेंद्र वर्मा बी एच डब्लू, योगेश, रेखा, सुभाष, सत्येंद्र, एवं सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment