मई दिवस पर मजदूरों की एकजुटता का आह्वान

May Day: बोकारो थर्मल के झारखंड चौक स्थित मजदूर यूनियन कार्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मई दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय नेता मो. शाहजहाँ ने झंडोत्तोलन कर की।

इस अवसर पर बेरमो अंचल सचिव ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि मई दिवस का इतिहास लगभग 140 वर्ष पुराना है। शिकागो शहर में मजदूरों ने जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपनी कुर्बानी दी, जिसके बाद आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम और आठ घंटे मनोरंजन का अधिकार मिला।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों को बदलकर चार लेबर कोड बना दिए हैं, जो निजी मालिकों के हित में हैं। इससे मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे और ट्रेड यूनियन गठन करना भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ देशभर की ट्रेड यूनियनें आंदोलन कर रही हैं, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।

श्री सिंह ने बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों से एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को एटक नेता नवीन पाठक, राजकिशोर प्रसाद सिंह एवं मो. शाहजहाँ ने भी संबोधित किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन रामेश्वर साव ने किया। शाम में मजदूरों ने जुलूस भी निकाला।

मौके पर आबिद परवेज, सत्यजीत राय, जानकी महतो, अशीम तिवारी, अर्जुन राम, सरजू प्रसाद महतो, ओम प्रकाश चौधरी, पप्पू शर्मा, अमृत महतो, मुंशी प्रसाद, जागेश्वर महतो, संतोष यादव, रंजीत ठाकुर, रामलाल ठाकुर, मो. इरशाद, टिपू खान, रेवत लाल महतो, बासदेव महतो, नारायण महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment