Jharkhand News: महिला आरक्षण के समर्थन में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा 8 जिला का दौरा सम्पन्न

ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग, आरक्षण लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा

Jharkhand : राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने 8 जिला का दौरा एवं प्रवास किया। श्री साहू ने बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, गिरिडीह एवं जामताड़ा का दौरा एवं प्रवास करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तृत चर्चाएं की।

ओबीसी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33% महिला आरक्षण लागू करने के लिए सभी 8 जिला के राजद नेता एवं कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज करने पर सहमती जताया।

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का कहना है कि जब मोदी सरकार के द्वारा 2023 में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था तभी राष्ट्रीय जनता दल समेत सभी विपक्षी पार्टियों के द्वारा बिल को समर्थन देकर सर्वसम्मति से पास कर दिया गया था। शर्त सिर्फ इतनी थी कि ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, परन्तु ओबीसी विरोधी मोदी सरकार के द्वारा महिला आरक्षण को लागू करने के बजाय महिलाओं को गुमराह करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ का निर्णय है कि जबतक महिला आरक्षण लागू नहीं हो जाता है तबतक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

Other Latest News

Leave a Comment