सारस चौराहे पर ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर मारपीट; पहुचीं पुलिस ने तीन लोगो को लिया हिरासत में

रायबरेली: शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सारस चौराहा पर बुधवार को ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार 27 मई 2026 को करीब सुबह 11 बजे सारस चौराहा पर ठेला लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान राजकुमार नामक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही घटनास्थल पर लगे ठेलों को भी हटवाया गया ताकि दोबारा विवाद की स्थिति न बने।

मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मारपीट करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Other Latest News

Leave a Comment