सत्यलोक संस्था के स्थापना दिवस पर मेधावियों का सम्मान, सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित

शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सत्यलोक के 23 वर्षों के योगदान की अतिथियों ने की सराहना

हजारी (गोमिया): सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय सत्यलोक संस्था का स्थापना दिवस समारोह एवं सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार, 13 जून 2026 को बचपन प्ले स्कूल, हजारी में उत्साह और उल्लास के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्वीज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि सत्यलोक क्वीज चैंप 3.0 प्रतियोगिता का आयोजन 7 जून 2026 को गोमिया इंटर कॉलेज में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। स्थापना दिवस के अवसर पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से स्थानीय पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, समाजसेवी सफरोज जी, गुलाब चंद्र जी, अभय दुबे, शब्बीर अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पोलैंड से पहली बार सत्यलोक के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भरत सिंह आकर्षण का केंद्र रहे।

भरत सिंह पिछले कई वर्षों से पोलैंड में रहकर सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के दो बच्चों की शिक्षा का खर्च भी उठाया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सत्यलोक संस्था के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों को करीब से देखा और संस्था की पहल की सराहना की।

उपस्थित अतिथियों ने सत्यलोक संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक चेतना और क्षेत्रीय विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था का प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए युवाओं के बेहतर भविष्य और समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की सफलता में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सचिव राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष शमीम कुरैशी सहित सभी स्वयंसेवकों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

सत्यलोक परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बचपन प्ले स्कूल के संस्थापक, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। साथ ही प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।

Other Latest News

Leave a Comment