Chalo Dilli’ का आह्वान: 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे अभिजीत डिपके, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Chalo Dilli: शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत डिपके ने 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है।

पोस्ट में दावा किया गया है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई है।


पोस्ट में ‘#ChaloDilli’ अभियान के तहत छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। आंदोलन के समर्थकों का कहना है कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होना आवश्यक है और छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

वहीं, इस प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया (Social Media ) पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे छात्रों की आवाज बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगा रहे हैं।


हालांकि, इस प्रदर्शन को लेकर संबंधित प्रशासनिक एजेंसियों या दिल्ली पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। डिजिटल न्यूज़ चैनल होने के नाते यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट और उसमें किए गए दावों पर आधारित है।

प्रदर्शन और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। ऐसे में पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

Other Latest News

Leave a Comment