Bahraich: बहराइच की महिला पुलिसकर्मियों ने लहराया परचम, एक स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीते

एसपी ने पदक विजेता महिला मुख्य आरक्षियों को ट्रॉफी व मेडल देकर किया सम्मानित

Bahraich: खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेपक टकरा टीम इवेंट में एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक हासिल करने वाली महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा एवं प्रीती गुप्ता को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनपद कुशीनगर में आयोजित 74वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के सेपक टकरा टीम इवेंट में महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा और प्रीती गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं, जनपद नोएडा में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के सेपक टकरा टीम इवेंट (रेगू एवं क्वाड) में महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment