Amethi News: मोहनगंज पुलिस ने 65 ग्राम स्मैक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

Amethi: अमेठी जनपद में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त अमेठी अभियान’ (Nasha Mukti Amethi Abhiyaan) के तहत मोहनगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मोहनगंज पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने राहुल सिंह (24 वर्ष) पुत्र शिवकुमार सिंह, निवासी सुब्बा का पुरवा मजरे मिश्रौली, थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में उसके कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना मोहनगंज में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध वर्ष 2016 से अब तक चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दीक्षित, कांस्टेबल अरविंद सिंह एवं अविनाश यादव की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Other Latest News

Leave a Comment