Carmel Feast Day 2026: कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया कार्मेल फीस्ट डे

Carmel Feast Day: कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में बुधवार को कार्मेल फीस्ट डे श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित के साथ प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यालय परिवार ने ईश्वर से शांति, प्रेम और मानव सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की सुप्रियर सिस्टर मेवीस मेस्किरहैंश ए. सी. तथा प्राचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्मेल फीस्ट केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, सेवा और अनुशासन के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, समूह नृत्य तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल से सराबोर रहा। शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्मेल परंपरा में 16 जुलाई को “फीस्ट ऑफ आवर लेडी ऑफ माउंट कार्मेल” विशेष महत्व रखता है और अनेक कार्मेल संस्थानों में इस अवसर पर विशेष आयोजन किए जाते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment