Ghaziabad में जमीन पैमाइश को लेकर बवाल, लेखपाल के साथ पहुंचे व्यक्ति पर हमला; CCTV वायरल

Ghaziabad के नंदग्राम स्थित गढ़ी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान व्यक्ति पर हमला होने का मामला सामने आया। CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad Land Dispute: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे एक व्यक्ति पर कथित तौर पर दबंगों ने हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लेखपाल के साथ पहुंचे थे अनिल शर्मा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे कार्रवाई प्रचलित है जानकारी के मुताबिक, अनिल शर्मा लंबित भूमि विवाद के मामले में लेखपाल के साथ जमीन की पैमाइश कराने गढ़ी गांव पहुंचे थे। आरोप है कि पैमाइश शुरू होने से पहले ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर हमलावर अनिल शर्मा के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

CCTV फुटेज ने बढ़ाई मामले की गंभीरता

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर लोग कानून-व्यवस्था और भूमि विवादों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि इलाके के भूमाफियाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे अनिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Other Latest News

Leave a Comment