Raebareli News: बरगद चौराहे स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास खुला जानलेवा नाला बना हादसे का सबब, साइकिल सवार की गिरकर मौत

Raebareli के बरगद चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग पर खुले नाले में गिरा साइकिल सवार, हादसे में मौके पर हुई दर्दनाक मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Raebareli: रायबरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगद चौराहे के रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे हाईवे किनारे खुले पड़े जानलेवा नाले में एक साइकिल सवार अचानक अनियंत्रित होकर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाले में गिरे युवक को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए नाले में उतरकर उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नही बचाई जा सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार किसी अज्ञात कारण से अनियंत्रित हुआ और हाईवे किनारे खुले नाले में जा गिरा। नाला गहरा होने के कारण युवक उसमें डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल साहस दिखाते हुए नाले में छलांग लगाई और युवक की मौत हो गई

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह स्थानीय लोग नाले में डूबे युवक को बाहर निकालने के लिए जुटे हुए हैं। लोगों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा हो गया गया और बाइक सवार की जान बच गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे के पास इस तरह खुला पड़ा नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि पानी भर जाने से खुले नाले का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाले को तत्काल ढकवाने और आसपास सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।

Other Latest News

Leave a Comment