Mathura: गुलाब सिंह बने ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ के आगरा मंडल अध्यक्ष

पत्रकारिता के सर्वांगीण विकास और मूल्य आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

Mathura: राष्ट्रीय पत्रकार संगठन वॉइस ऑफ मीडिया (Voice of Media) ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय एवं अनुभवी पत्रकार गुलाब सिंह को आगरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया पत्रकारों के हितों, उनके सर्वांगीण विकास तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वर्तमान दौर में मूल्य आधारित और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। संगठन पत्रकारिता के अस्तित्व, स्वतंत्रता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नवनियुक्त आगरा मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह से अपेक्षा की गई कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए मंडल में कार्यरत पत्रकारों को संगठन से जोड़ेंगे तथा कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाएंगे। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

गुलाब सिंह की नियुक्ति पर पत्रकारों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में आगरा मंडल में पत्रकारों के हितों और मूल्य आधारित पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी।

Other Latest News

Leave a Comment